रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहा था।
दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस की तत्परता से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। चालक की पहचान राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़ (चमोली) के रूप में हुई है।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन मंगाकर सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु किया जा सका। पुलिस ने वाहन चालकों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानी और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।