वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर परिषद के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं करती हैं, लेकिन उनका लाभ धरातल पर नहीं मिल पा रहा है।

ज्ञापन में हरिद्वार की प्रत्येक तहसील में वृद्धाश्रम खोलने, वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले शोषण और उत्पीड़न को रोकने के लिए थानों में नियमित बैठकें आयोजित करने तथा उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा वृद्धावस्था और विधवा पेंशन बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये करने तथा रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को पहले मिलने वाली 50 प्रतिशत और 40 प्रतिशत किराया छूट दोबारा शुरू करने की मांग उठाई गई।

संगठन ने वरिष्ठ नागरिकों की जमा पूंजी पर ब्याज दर बढ़ाने और शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी की। पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई कर समाधान करने की अपील की।l

ज्ञापन देने वालों में केसी शर्मा, एसके गर्ग, जीके बडोला, चौधरी चरण सिंह, सुभाष हंस, विद्यासागर गुप्ता, शिवचरण, एससी ग्रोवर, श्याम सिंह, गुलाब राय, रामसागर सिंह, शिव बचन, महेश चंद काला, धर्मेंद्र करनपाल, अनिल गुप्ता, सीपी शर्मा, ललित पांडे, ओमप्रकाश, मधुबाला गर्ग, शीशपाल सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *