हरिद्वार में 5 स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की परखी गई क्षमता

हरिद्वार। आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने के लिए बुधवार को जनपद की तीन तहसीलों में पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में बाढ़, अग्निकांड और भगदड़ जैसे परिदृश्यों पर विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय का परीक्षण किया गया।

हरकी पैड़ी, शिवपुल, मनसा देवी पैदल मार्ग, लक्सर के गंगदासपुर और रुड़की क्षेत्र में अलग-अलग आपदा स्थितियों का अभ्यास कराया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च, रेस्क्यू और राहत कार्य करते हुए घायलों को सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों तक पहुंचाया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को सक्रिय किया गया और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य व अन्य विभागों ने मिलकर तय मानकों के अनुसार अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *