हरिद्वार। नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय मेेे पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने 16 मार्च को भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रही है, को आरोपियों द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। अथक प्रयासों के बाद बीती शाम एक सूचना के बाद पुलिस ने भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दानिश पुत्र फरमान निवासीकृछिदबना थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर, आजम पुत्र तहसीन निवासीकृ मौहल्ला टोली कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार, शोयब पुत्र मुर्तजा निवासीकृग्राम शाहपुर भगवानपुर जिला हरिद्वार व उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा निवासीकृ ग्राम शाहपुर कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार बताये जा रहे है। पुलिस ने उन्हे न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है।