देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने इसे राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन परंपराएं और आस्थाएं उसकी पहचान हैं। यह पंचांग कैलेंडर तिथि, वार, पर्व और विशेष दिनों की जानकारी देने के साथ लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने में सहायक होगा।
उन्होंने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह कैलेंडर आम लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस दौरान सचिव विनय शंकर पांडेय और महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।