वीक एंड पर मसूरी शहर लगा जाम के झाम

देहरादून। सेकंड सैटरडे व वीक एंड पर शनिवार सुबह नौ बजे से पूरा मसूरी शहर जाम के झाम से परेशान रहा। किंगक्रेग से गांधी चैक होते हुए जीरो प्वाइंट तक चार किमी लंबे लगे जाम में वाहन रेंगते हुए चलते रहे।

यूं तो पहाड़ों की रानी मसूरी में गर्मियों के सीजन में पर्यटको की भरमार रहती है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटको को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि वीकएंड पर यह परेशानी अपना विकराल रूप धारण कर लेती है। शहर में उपलब्ध क्षमता से अधिक वाहन पहुंचने से पुलिस के यातायात प्रबंन्धन के दावे धरे के धरे रह जाते है। ऐसे में यह सवाल उठना भी लाजमी है कि जब वीकएंड पर ही यातायात का यह हाल हो रहा है तो पर्यटन के पीक सीजन में क्या होगा?

आज वीक एंड व सेकंड सैटरडे होनेे की वजह से माल रोड पर लाइब्रेरी बैरियर से कार्निवल सिनेमा, मैसानिक बस स्टैंड से पिक्चर पैलेस , अपर मॉल रोड, घंटाघर तक, मल्लिंगार से चार दुकान तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे। जिस कारण पर्यटको के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़।

शनिवार को छुटृी के कारण मसूरी देहरादून और मसूरी धनोल्टी मार्ग पर यातायात का बहुत दबाव रहा। लाइब्रेरी बाजार में तो पैदल चलना भी दूभर हो गया। यातायात जाम के कारण शनिवार सुबह बच्चे देर से स्कूल पहुंचे और छुटृी होने के बाद भी दो से तीन घंटे लेट घर पहुंचे है। हालांकि प्रशासन का हर समय यही दावा रहता है कि इस समस्या का समाधान जल्द कर लिया जायेगा। लेकिन समाधान कब होगा यह आने वाला समय ही बतायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *