मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के साथ संस्कारों पर दिया गया जोर

हरिद्वार। श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान (पंजी.) तथा अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह के संयुक्त तत्वावधान में भीमगोडा स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है, जो उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सक्षम बनाती है।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता शिल्पी गिरि ने किया। समारोह में प्रगति गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, आदित्य गिरि, पल्लवी गिरि, सिद्धार्थ, हर्ष, अभिनव, कनिका, तान्या, पारस, अमन, कशिश और प्रियांशु सहित कई मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान संस्थान के संस्थापक डॉ. अशोक गिरि, प्रमोद गिरि, सोमदत्त गिरि, राजकुमार विज, शत्रुघ्न गिरि, हरिशंकर गिरि, सुशील शर्मा, पवन कुमार, श्रीधर गिरि, डॉ. विवेक कोली, अजय मलिक और शैलेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *