हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए सिवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य दिन-रात किया जा रहा है। 6 जून को पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 346 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्यों में तेजी लाकर यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।