हरिद्वार में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के BLA-1 प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान एवं गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्वाचन नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की।