हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने ग्राम पनियाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।