स्मार्ट मीटर लगाने का वरिष्ठ नागरिक संगठन ने किया विरोध

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन, हरिद्वार ने प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू किए जाने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने ज्ञापन में कहा कि स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं में आशंकाएं हैं। उनका आरोप है कि कई मामलों में स्मार्ट मीटर पुराने मीटरों की तुलना में अधिक बिजली खपत दर्शाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है। संगठन का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड के उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं।

संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना उनके घरों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में चौधरी चरण सिंह, विद्यासागर गुप्ता, एस.सी.एस. भास्कर, सुभाष ग्रोवर, रामसागर सिंह, सुंदरलाल और संतराम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *