हरिद्वार। विकास खंड नारसन के ग्राम मखदुमपुर स्थित नारी शक्ति सीएलएफ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वैल्यू चेन आधारित आटा चक्की का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी ने किया।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित ऐसे उद्यम महिलाओं की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में एनआरएलएम, ग्रामोत्थान रीप टीम, समाज कल्याण विभाग, मीडिया प्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर महिलाओं को आजीविका, उद्यम विकास, वित्तीय समावेशन एवं व्यवसाय संचालन संबंधी जानकारी भी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।