प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के उपलक्ष्य में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए जो कार्य किए गए हैं, वे अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक हैं। संत समाज प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता है।

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक समय तक देश का प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज वे केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थापित हो चुके हैं। विकसित भारत के संकल्प के साथ पूरा देश उनके नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

गंगा सभा के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नितिन गौतम जी तथा गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट जी ने प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत न केवल सुरक्षित हुआ है, बल्कि भूमि, जल, नभ और अंतरिक्ष सहित प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, पार्षद मुकुल पराशर, विदित शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण वर्मा, उज्ज्वल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, विश्वास शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *