भाजपा और रानीपुर विधायक आदेश चौहान की लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस, कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही हताशा का प्रदर्शन

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस के कुछ कथित विधानसभा चुनाव दावेदारों द्वारा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी ने सिरे से खारिज किया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की घोर हताशा और राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम बताया है।

इस संबंध में जारी बयान में भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस आज जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है और धरातल पर पूरी तरह से शून्य हो गई है। रानीपुर के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों तथा जनता के साथ उनके निरंतर संपर्क ने विपक्ष की बची-खुची राजनीतिक जमीन भी खिसका दी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल चुनाव के समय ही सक्रिय दिखाई देते हैं और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस प्रकार के प्रदर्शन एवं नाटकीय गतिविधियों का सहारा लेते हैं। जनता इनके खोखले दावों और राजनीतिक स्वार्थों को भली-भांति समझती है तथा पूर्व में भी इन्हें नकार चुकी है।

अतुल वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा विधायक आदेश चौहान की बेदाग कार्यशैली और विकासोन्मुखी सोच के कारण आमजन में भाजपा के प्रति लगातार विश्वास और उत्साह बढ़ रहा है। कांग्रेस के इस प्रकार के ओछे हथकंडों और प्रदर्शनों से न तो भाजपा की लोकप्रियता पर कोई प्रभाव पड़ने वाला है और न ही विकास कार्यों की गति पर।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रानीपुर की जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है तथा आने वाले चुनावों में भी पूर्व की भांति भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *