मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा और जलभराव रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लक्सर तहसील के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित गंगदासपुर क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गेट निर्माण, नालों के चैनलाइजेशन, सफाई एवं जल निकासी मार्गों को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ व जलभराव से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *