हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने रेलवे स्टेशन, वाल्मीकि चौक और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 7 ऑटो/विक्रम और 10 ई-रिक्शा सीज किए गए। अधिकारियों ने कहा कि यात्री सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।