चारधाम एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्य में तेजी, एक दिन में 167 मीटर सड़क पुनर्निर्माण पूरा

हरिद्वार में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात की जा रही है। 12 जून को पैकेज-01 और पैकेज-02 के तहत कुल 167 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों के अनुसार चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी प्रभावित सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *