हरिद्वार में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिलेगा FoSTaC प्रशिक्षण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में FSSAI के FoSTaC कार्यक्रम के तहत 750 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 9 से 11 जून तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जबकि 13 से 15 जून तक शेष वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच में करीब 50 प्रतिभागियों को सुरक्षित भोजन निर्माण, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ पानी के उपयोग, कचरा प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *