देहरादून। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से रविवार को मोथरोवाला स्थित एक संस्था के सभागार में देहरादून (दक्षिणी) महानगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तराखंड के क्षेत्र संयोजक रणवीर जी, प्रांत संयोजक सच्चिदानंद भारती, प्रांत सह संयोजक चंदन जी तथा विभाग संयोजक डॉ. भवतोष शर्मा सहित विभिन्न नगरों के संयोजक, मातृशक्ति, महानगर टोली के सदस्य और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभिन्न उपक्रमों एवं कार्य विभागों की जानकारी दी गई। साथ ही एनएसपीसी, बीजारोपण से वृक्षारोपण, हरित घर संपर्क, हरित मिलन, हरित घर, हरेला अमृत प्रकृति वंदन, जल स्रोत स्वच्छता और पर्यावरण पाठशाला जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
द्वितीय सत्र में अधिकारियों एवं अतिथियों ने एनएसपीसी प्रतियोगिता-2026 के पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में दक्षिणी महानगर क्षेत्र के करीब 40 पर्यावरण प्रहरी एवं महानगर टोली के सदस्य शामिल हुए। महानगर संयोजक जगदंबा नौटियाल ने आगामी कार्यक्रमों के लक्ष्य प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।