अवैध शराब का कारोबार प्राथमिकता से बंद कराया जाएगा:चौहान

काशीपुर। मुनस्यारी से स्थानांतरित होकर काशीपुर आए नवनियुक्त आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि क्षेत्र में फल फूल रहे अवैध कच्ची शराब के धंधे को बंद करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यहां के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी का स्थानांतरण मसूरी हो जाने के बाद मुनस्यारी से स्थानांतरित होकर आए धर्मेंद्र सिंह चौहान ने विगत दिवस काशीपुर का चार्ज संभाला। इससे पूर्व श्री चौहान जोशीमठ और चमेली रह चुके हैं। हमारे संवाददाता से एक मुलाकात में श्री चौहान ने बताया कि काशीपुर का आबकारी सर्किल काफी संवेदनशील है, जिसका भी गहन निरीक्षण कर रहे हैं। यहां कच्ची अवैध शराब बनाने और बिक्री किए जाने का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार को बंद करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा राजस्व की बढ़ोतरी उनका मूल उद्देश्य होगा। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए पूर्व की भांति आकस्मिक छापेमारी की जाएगी। श्री चौहान ने शराब की दुकानों के साथ खुली अधिकृत कैंटिनो में साफ सफाई रखने की कड़ी की हिदायत देते हुए कहा है किसी की किसी भी प्रकार की अनियमिताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *