जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में 17 से 20 जून 2026 तक नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं विकास खंड स्तर पर जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण एवं लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।