उत्तराखंड में रेलवे परियोजनाओं को मिलेगी गति, सीएम धामी ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन संग की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात कर राज्य की प्रमुख रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, कर्णप्रयाग-बागेश्वर तथा किच्छा-खटीमा रेल परियोजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रेलवे कनेक्टिविटी को पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, हरिद्वार-देहरादून डबल लाइन और आगामी कुंभ व कांवड़ मेले के लिए विशेष यात्री सुविधाओं के विकास पर भी बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *