हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। सोमवती अमावस्या के बाद पंतद्वीप मैदान और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में आपदा प्रबंधन, जल निगम, नगर निगम और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर सहभागिता की। जिला प्रशासन ने आमजन और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहयोग की अपील की है। यह विशेष स्वच्छता अभियान 21 जून को भी जारी रहेगा।