पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने की।

बैठक में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।

अपर जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि बैंकों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और अनावश्यक आपत्तियां लगाकर ऋण स्वीकृति में विलंब न किया जाए। बैठक में एसबीआई का पोर्टल बंद होने के कारण लंबित आवेदनों का मुद्दा भी उठा, जिस पर संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एलडीएम दिनेश गुप्ता, नगर निगम के टीएस-एसएनए श्याम सुंदर प्रसाद, खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल सहित विभिन्न निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *