कृषि नवाचार और स्टार्टअप से आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड पलायन, सीमित बाजार पहुंच और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनका समाधान ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि प्रसंस्करण, डिजिटल मार्केटिंग और कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में किसानों व युवाओं का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप नीति, कौशल विकास और नवाचार आधारित पहलों के माध्यम से युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करा रही है। कृषि, बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, ड्रोन तकनीक और कृषि आधारित स्टार्टअप में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से उत्तराखंड के विकास में अपने ज्ञान और अनुभव का योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री ने पंतनगर संग्रहालय, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों के साथ धान की रोपाई की तथा पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर विश्वविद्यालय को हेरिटेज विश्वविद्यालय घोषित करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *