राम घाट और कश्यप घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को राम घाट और कश्यप घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के नेतृत्व में आयोजित अभियान में आपदा प्रबंधन विभाग, आदर्श सेवा समिति, नगर निगम, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स और गंगा सभा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान घाटों पर फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर उसके उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की कि हरिद्वार की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा कूड़ा खुले या सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय नगर निगम द्वारा लगाए गए डस्टबिन का ही उपयोग करें। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *