भाजपा छोड़ दो दर्जन युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा को झटका देते हुए विधानसभा क्षेत्र के करीब दो दर्जन युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार के साथ युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि भर्ती घोटालों, रोजगार के सीमित अवसरों, नीट परीक्षा में पेपर लीक और बंद पड़े उद्योगों के कारण युवा वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि युवा अब कांग्रेस और राहुल गांधी की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और खनन माफिया का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं से किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी, जिसके चलते बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन और युवा कांग्रेस नेता अक्षित मिड्ढा की मौजूदगी में राजकुमार, आरपी सिंह, मो. फुरकान, मो. नसीर हुसैन, दीपक कुमार, जसवंत सिंह, ऋषभ कुमार, अंकुर कुमार, नौबत सिंह, सौरभ कुमार, रोहित सिंह, आनंद पाल, अमित कुमार, सुमित यादव, मनप्रीत सिंह, रवि सिंह, हरकेश सिंह, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, ओमवीर सिंह, तेजपाल सिंह, सोमपाल सिंह और हरदेव सागर सहित अन्य युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अलका पाल ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *