सहकारी भंडार चुनाव के दौरान युवक पर जानलेवा हमले का आरोप

हरिद्वार। थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के प्रबंध कमेटी चुनाव के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार, 21 जून को दोपहर करीब 3:45 बजे माया देवी मंदिर से मां आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज की ओर जाते समय पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद पीआरडी जवानों और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने सुशील चौधरी, शिवम कुमार तथा 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *