हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन (रजि.) ने प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती और बढ़ी हुई बिजली दरों पर नाराजगी जताई है। संगठन ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार होने वाली बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक संस्थान भी प्रभावित हो रहे हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में जल उपलब्धता होने के बावजूद कई स्थानों पर पर्याप्त विद्युत उत्पादन हो रहा है, फिर भी बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं, अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण उद्योगों का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
संगठन के अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को तत्काल अघोषित बिजली कटौती बंद करनी चाहिए और बढ़ी हुई बिजली दरों की समीक्षा कर उन्हें कम किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता और उद्योगों को राहत मिल सके।
बैठक में अशोक पाल, आर.के. शर्मा, गुलाब राय, अरुण सिंह राणा, जे.एल. आहूजा, वी.एस. गुप्ता, गिरधारीलाल, उमेश्वर प्रसाद, एस.सी. भास्कर, हरगुलाल, किशोरी लाल, महेंद्र शर्मा, बदन सिंह, सीताराम, सुभाष ग्रोवर, शिवचरण, हरीशचंद्र, ए.पी. गौड़, रामसागर सिंह, शिवचंद्र, विनीत, राधेश्याम, ताराचंद, मोतीलाल, चौपाल सिंह, हरीनाथ धीमान और संतराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।