बदहाल काशीपुर रोडवेज बस अड्डा: बारिश में तालाब, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

काशीपुर। शहर का रोडवेज बस अड्डा लंबे समय से बदहाली का शिकार बना हुआ है। रखरखाव के अभाव में बस अड्डे की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बरसात के दौरान परिसर में जलभराव होने से यात्रियों, बस चालकों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बस अड्डा उन प्रमुख सरकारी परिसंपत्तियों में शामिल है, जिनकी स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री **** के प्रयासों से हुई थी। समय के साथ कई संस्थान उपेक्षा का शिकार हो गए और अब रोडवेज बस अड्डा भी उसी स्थिति की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

बस अड्डे के कार्यालय के सामने बसों की पार्किंग वाली जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आता है। इससे बसों के संचालन के साथ-साथ यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।

स्थानीय नागरिकों ने शासन और रोडवेज प्रशासन से बस अड्डे की मरम्मत, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *