पौड़ी। सेवा पखवाड़े के तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को एकेश्वर विकासखंड का दौरा कर 75 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने 55 लाख रुपये की लागत से मझ्याड़ी-गोची-पिलखेत मोटर मार्ग और 20 लाख रुपये से बनने वाले टाइप-2 भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनता की समस्याएं भी सुनीं।
महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पंचायत भवन और अन्य विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।