हरिद्वार। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत ने कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान, शौचालयों और स्नानघरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं सिंचाई विभाग नालियों की सफाई और एनएचएआई सड़कों की मरम्मत व डामरीकरण करा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।