चारधाम यात्रा के लिए 675 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण लगातार जारी है।  ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र पर विभिन्न राज्यों से आए 675 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

जारी आंकड़ों के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 124, गंगोत्री धाम के लिए 124, केदारनाथ धाम के लिए 177, बद्रीनाथ धाम के लिए 230 और हेमकुंड साहिब के लिए 20 यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 4,63,633 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन के अनुसार यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था लगातार संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *