हरिद्वार। विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास काली कमली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान अचानक गिर गया। हादसे में चार लोग मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर सर्विस के अनुसार, मलबे में फंसे लोगों में एक व्यक्ति बीमार था और चलने में असमर्थ था। उसे टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।