हरिद्वार। जिला पर्यटन कार्यालय स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में गुरुवार को चारधाम यात्रा के लिए 811 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इनमें यमुनोत्री धाम के लिए 176, गंगोत्री धाम के लिए 178, केदारनाथ धाम के लिए 220 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 237 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। हेमकुंड साहिब के लिए गुरुवार को कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
जिला पर्यटन विभाग के अनुसार, हरिद्वार स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 4,65,853 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।