हरिद्वार। जिला योजना समिति के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अनंतिम परिसीमन पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों पर जिलाधिकारी 12 जुलाई को सुनवाई करेंगे। इसके बाद शासन को आख्या भेजी जाएगी और 13 जुलाई को अंतिम परिसीमन का प्रकाशन किया जाएगा। संबंधित हितधारकों से निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की गई है।