सहसपुर जनसेवा शिविर में सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में कहा कि सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रही है। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कई जनसमस्याओं पर मौके पर ही अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 64 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं और सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *