हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत व सिंचाई विभाग कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान, शौचालयों की मरम्मत तथा गंगा घाटों पर रेलिंग और जंजीर लगाने का कार्य युद्धस्तर पर कर रहे हैं, ताकि 30 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम सुविधाएं मिल सकें।