हरिद्वार। जिला पर्यटन कार्यालय स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में शनिवार को चारधाम यात्रा के लिए 793 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इनमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 277 और बद्रीनाथ धाम के लिए 286 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 115-115 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए कोई पंजीकरण नहीं हुआ। जनपद हरिद्वार के पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 4,67,306 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।