हरिद्वार। 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को साफ-सफाई, मंच, गार्ड ऑफ ऑनर, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के सम्मान सहित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित कराने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।