हरिद्वार। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर सहयोग और रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान (आरएसजीएस) के माध्यम से ग्राम पंचायत चांदपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का नवीनीकरण कर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला हैं। आरएसजीएस की चेयरपर्सन कनिका शर्मा ने बताया कि केंद्र में भवन मरम्मत, रंग-रोगन, बाल-अनुकूल पेंटिंग और आवश्यक सुविधाओं का विकास किया गया है, जिससे बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।