हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14 और 15 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों का तामील कराया।
गिरफ्तार वारंटियों में आदर्श नगर रुड़की निवासी मानविच शामिल है, जो एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था। इसके अलावा सलेमपुर निवासी शरफराज और आसिफ को भी चोरी से जुड़े मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।