भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते सोमवार की जनता मिलन एवं जनसुनवाई स्थगित

हरिद्वार। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले साप्ताहिक जनता मिलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को निरस्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि भारी बारिश की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन तंत्र को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *