22 जुलाई को UKPSC परीक्षा, केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के तहत अंग्रेजी आशुलेखन (प्रायोगिक) परीक्षा 22 जुलाई को ज्ञानोदय लैब, परीक्षा भवन, हरिद्वार में दो सत्रों में आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)-2023 की धारा 163 लागू कर दी है। इस दौरान पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन, जुलूस तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध रहेगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हथियार लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *