लक्सर तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व वाद जल्द निपटाने के निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को लक्सर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण करने, फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने और तहसील में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। मानसून को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने यातायात, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर ही भंडारों को अनुमति देने को कहा। डीएम ने जनपद में चल रहे स्वच्छता अभियान में और तेजी लाने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *