अमर शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती 25 जुलाई को, वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित

हरिद्वार। अमर शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जन्म जयंती 25 जुलाई को हरिद्वार प्रशासन की ओर से पुल जटवाड़ा स्थित जगदीश वत्स पार्क में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर आयोजित वृहद स्मृति समारोह में जिले के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अनुरोध पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा समेत कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि समारोह के दौरान हरिद्वार के उन वरिष्ठ पत्रकारों को ‘जगदीश वत्स सम्मान’ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को प्रमुखता से उठाया है। कार्यक्रम का संचालन प्रखर वक्ता डॉ. नरेश मोहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *