आईटीआई कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक बने मोहन चंद्र पांडे

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कोतवाली कार्यालय, मैस तथा उपनिरीक्षकों के कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा, विश्वास और बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *