भगवानपुर में 7.02 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने 7.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के समय ग्राम सिकरोड़ा निवासी साकिब उर्फ बुड्डा को 7.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा संख्या 320/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *