प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को 24 घंटे आपात संचालन केंद्र सक्रिय रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने को कहा गया है। साथ ही लोगों से मौसम की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।