हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के नौवें दिन स्वास्थ्य विभाग ने 32 स्वास्थ्य शिविरों में 22,608 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया। अब तक कुल 1,31,025 कांवड़ यात्रियों को चिकित्सा सुविधा दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट भी तैनात की गई हैं। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने यात्रियों से पर्याप्त पानी पीने, समय-समय पर आराम करने और स्वास्थ्य खराब होने पर नजदीकी शिविर में उपचार कराने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया।